सेवटा में वर्षों से बंद पड़े उप स्वास्थ्य केंद्र में पूजन, 25 को उद्घाटनBy Admin Sat, 23 May 2026 08:14 PM

कुजू। रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत सेवटा (वार्ड संख्या आठ) में वर्षों से बंद पड़े उप स्वास्थ्य केंद्र का संचालित के लिए शनिवार को विधिवत पूजार्चना की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से मांडू स्वास्थ्य चिकित्सा प्रभारी डॉ. रश्मि सांगा, वार्ड पार्षद राहुल कुमार उर्फ सोनू साव समेत कई समाजसेवी मौजूद रहे। साथ ही, विधिवत पूजा-अर्चना कराकर केंद्र को शुरू करने की प्रक्रिया का जायजा लिया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद राहुल कुमार उर्फ सोनू साव ने बताया कि आगामी 25 मई (सोमवार)
को रामगढ़ सिविल सर्जन के हाथों उप स्वास्थ्य केंद्र का विधिवत उद्घाटन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, सड़क, नाली, पेयजल समेत जनहित से जुड़े सभी मुद्दों पर लगातार कार्य किया जा रहा है। उप स्वास्थ्य केंद्र का प्रारंभ होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। बताते चले कि करीब 36 लाख रुपये की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र लंबे समय से बंद पड़ा था, जिससे वार्ड संख्या 5, 6, 7, 8 एवं 9 के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ रही थी। मौके पर परमेश्वर साव, भीम प्रसाद साहू, दीवदयाल प्रसाद, शिवदयाल प्रसाद, अशोक प्रसाद, छत्रधारी शव, लखन प्रसाद, प्रशांत कुमार, रमेश साव, दिनेश साव, सुरेश साव, सुबोध साहू, धरम कुमार, विशाल, मोनू बबलू, बाबू करमाली, सुमित, पल्लू समेत कई महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद रहे।