भाजपा ने जारी की जिला प्रभारियों की सूची, भारत यादव बने रांची महानगर के प्रभारी By Admin Mon, 25 May 2026 07:00 PM

Ranchi: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर झारखंड  भाजपा ने सोमवार को जिला प्रभारियों की सूची जारी की। प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बावरी के हस्ताक्षर से जारी सूची मे रांची जिला में रांची महानगर के अलावा रांची पूर्वी और पश्चिमी के लिए भी प्रभारी बनाया गया है। झारखंड बीजेपी ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिला प्रभारियों की नई सूची जारी कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर जारी इस सूची में राज्य के अलग-अलग जिलों और महानगर इकाइयों के लिए नेताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान और चुनावी तैयारियों को देखते हुए इस सूची को काफी अहम माना जा रहा है. बीजेपी फिलहाल राज्य में संगठन को बूथ स्तर तक एक्टिव करने की रणनीति पर काम कर रही है. ऐसे में जिला प्रभारियों की यह नई नियुक्ति आने वाले दिनों में पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों को और तेज कर सकती है. सूची में कई पुराने चेहरों पर भरोसा जताया गया है, वहीं कुछ नए नेताओं को भी जिम्मेदारी मिली है.
 
जिला प्रभारियों की पूरी सूची
 
रांची महानगर – भरत यादव
रांची पूर्वी – अशोक शर्मा
रांची पश्चिमी – नन्दजी प्रसाद
लोहरदगा – अमित सिंह
गुमला – राकेश भारस्कर
सिमडेगा – सुबोध कुमार सिंह गुड़्डू
खूंटी – सुनीता सिंह
चाईबासा – विनय जयसवाल
सरायकेला – शैलेन्द्र सिंह
सरायकेला खरसावां – मनोज मिश्रा
जमशेदपुर महानगर – बबन गुप्ता
पूर्वी सिंहभूम – दिनेश कुमार
गोड्डा – पंकज सिंह
पलामू – शशिभूषण मेहता
लातेहार – मनीष रंजन
चतरा – अमरदीप यादव
हजारीबाग – किशुन दास
रामगढ़ – सुरेन्द्र महतो
कोडरमा – प्रवीण कुमार मेहता
गिरिडीह महानगर – डॉ. संजय सिंह
गिरिडीह ग्रामीण – सरोज सिंह
बोकारो – सत्यनारायण सिंह
धनबाद महानगर – संजीव विजयवर्गीय
धनबाद ग्रामीण – दिलीप वर्मी
जामताड़ा – प्रदीप साहू
दुमका – अशोक उपाध्याय
देवघर – यदुनन्दन पाठक
गोड्डा – सुरेश साहू
साहिबगंज – अमृत पांडेय
पाकुड़ – निवास मंडल