
कुजू। रामगढ़ डीसी के निर्देश पर करमा दक्षिणी पंचायत के सुगिया में आदिम जनजाति विशेष कैंप का आयोजन किया गया। आयोजित कैंप में मुख्य रूप से बीडीओ अमित मिश्रा और मुखिया खागेश्वर महतो शामिल रहे। इस दौरान प्रखंड प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मौजूद ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई गई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और योजनाओं का लाभ उठाया। इस दौरान जॉब कार्ड के 14 आवेदन, वृद्धा पेंशन के 8, जाति प्रमाण पत्र के 10, वोटर आईडी के 4, राशन कार्ड के 6 तथा आधार सुधार के 5 मामलों का निष्पादन किया गया। जबकि दो नए बैंक खाते खोले गए और एक मैरिज लोन से संबंधित आवेदन लिया गया।
इसके अलावा स्वास्थ्य जांच शिविर में 65 लोगों का हेल्थ चेकअप किया गया। कार्यक्रम में पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कैंप के सफल आयोजन को लेकर ग्रामीणों ने खुशी जताई और ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की। इस अवसर पर बीपीओ विजय कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी वर्षा रानी, पंचायत सचिव प्रदीप कुमार मिताली सिन्हा, एमओ विमल बेदिया, सरफराज खान, जानकी देव नायक, टीएसएफ रश्मि गुप्ता, देवशी कुमार, शुभम कुमार दास समेत काफी संख्या में मौजूद रहे।