रामगढ़: नव पदस्थापित तीन वरीय पदाधिकारियों ने संभाला पदभार, जिला के विकास में देंगे योगदानBy Admin Mon, 25 May 2026 08:17 PM

रामगढ़: रामगढ़ जिले में आज तीन नव पदस्थापित वरीय पदाधिकारियों ने समाहरणालय में अपना-अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने वाले पदाधिकारियों में श्री मनींद्र भगत – अपर समाहर्ता रामगढ़, श्री कृष्ण मुरारी तिर्की – अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़,श्री राजेश एक्का – जिला परिवहन पदाधिकारी रामगढ़,पदभार ग्रहण करने के पश्चात तीनों अधिकारियों ने कार्यालय के कर्मियों से परिचय प्राप्त किया और कार्य प्रणाली की जानकारी ली।

जनता की समस्याओं का समाधान और विकास कार्य पहली प्राथमिकता

पदभार ग्रहण करने के बाद पदाधिकारियों ने कहा कि रामगढ़ जिला के विकास में अपना योगदान देना और आम जनता की समस्याओं को दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।

 अपर समाहर्ता श्री मनींद्र भगत ने कहा कि भूमि संबंधी मामलों का समय पर निष्पादन करना और राजस्व प्रशासन को और बेहतर बनाना उनका मुख्य उद्देश्य होगा, ताकि जनता को परेशानी न हो।

 अनुमंडल पदाधिकारी श्री कृष्ण मुरारी तिर्की ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुँचाने के लिए वे तत्परता से कार्य करेंगे।

 जिला परिवहन पदाधिकारी श्री राजेश एक्का ने कहा कि जिले की परिवहन व्यवस्था को दुरुस्त करने, नियमों का पालन सुनिश्चित कराने पर उनका विशेष ध्यान रहेगा।