
पतरातू: बुधवार को प्रतिभाशाली युवा भारतीय फुटबॉलर दिव्यानि लिंडा ने पी वी यू एन एल की GEM बालिकाओं के साथ संवाद कर उन्हें प्रेरित किया। भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम की डिफेंडर दिव्यानी ने AFC U-17 वोमेन्स एशिया कप 2026 तथा SAFF U-17 वोमेन्स चैंपियनशिप में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देशभर में पहचान बनाई है। अत्यंत साधारण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने के बावजूद उन्होंने कठिन संघर्ष, अनुशासन और निरंतर मेहनत के बल पर सफलता हासिल की।
कार्यक्रम में उन्होंने GEM प्रतिभागियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करते रहने का संदेश दिया। स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्षा रेणु सहगल एवं उपाध्यक्षा सोमा मुखर्जी ने उनका एवं उनके कोच का स्वागत किया। इस बीच GEM बालिकाओं ने उनसे उनके अभ्यास, दिनचर्या एवं तकनीकों से जुड़े प्रश्न भी पूछे जिनका उन्होंने बड़ी सरलता से उत्तर भी दिया और उन्हें प्रेरित भी किया।