सीबीएसई के इतिहास में सबसे बड़ा एक्शन, हटाए गए बोर्ड के चेयरमैन और सचिव, OSM विवाद पर एक्शन में मोदी सरकार By Admin Tue, 02 June 2026 07:18 PM

RANCHI : सीबीएसई के इतिहास में केंद्र की मोदी सरकार ने सबसे बड़ा एक्शन लिया है।  केंद्र सरकार ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। केंद्र सरकार ने यह कार्रवाई ऑन स्क्रीन मार्किंग सेवाओं की खरीद प्रक्रिया में कथित अनियमितता की जांच के बीच कीी है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक सीबीएसई ने ओएसएम सेवाओं की खरीद में आई शिकायतों की जांच के लिए हाईलेवल कमिटी का गठन किया है। कमिटी पूरी प्रक्रिया की गहन जांच करने के बाद बहुत जल्द अपनी रिपोर्ट सौंप देगी।  बताया जा रहा है कि बोर्ड के नए ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम और री-इवैल्यूएशन पोर्टल में आई गंभीर तकनीकी खामियों के बाद सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है। गौरतलब है कि छात्रों के भविष्य और परीक्षा व्यवस्था में शुचिता को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई के इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई है। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से सीबीएसई विवादो में है।  17 वर्षीय छात्र ने री-इवैल्यूएशन में गड़बड़ी की शिकायत की थी। 
 सीबीएसई ने इस काम के लिए शुरू किया पोर्टल
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को  छात्रों के लिए ऑनलाइन री-इवैल्यूएशन  और उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन प्रतियों में समस्याओं के सत्यापन के लिए पोर्टल शुरू किया है। यह सुविधा केवल उन छात्रों के लिए उपलब्ध है जिन्होंने अपनी स्कैन की गई उत्तर-पुस्तिका प्राप्त की है। पोर्टल 2 जून से 6 जून की मध्यरात्रि  तक चालू रहेगा।इस दौरान कोई भी ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। छात्रों को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर आधार नंबर के माध्यम से लॉगिन  करके ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा।