
एक्वा वर्ल्ड, मछली घर और वैमस मॉडलिंग ग्रुप के द्वारा आयोजित किया जा रहे हैं सुपर मॉडल प्रतियोगिता का आज फाइनल था।चार शुरुआती राउंड से क्वालीफाई करके पार्टिसिपेंट आज फाइनल तक का सफर तय किए थे। फाइनल में जज के रूप में जयंत मिश्रा और साधना उपस्थित थे । फाइनल तक पहुंचने वाली लड़कियों में अंकिता, शालिनी मिंज, रोजलिन खलखो, अमृता टोप्पो, सोनल नाग, अदिति प्रिया, काजल कुमारी, रानी गोसाई, अंजू सिंह, शिवानी परमार, सोनी मेहरा और लड़कों में गोविंद दास, अनस रहमान, अर्शी अली, अराश हुसैन, अनयुश सिंह, आदिल लोढ़ी, अंकित पांडेय, रागिब नदीम प्रमुख थे।
उपस्थित फीमेल और मेल मॉडल्स ने रैंप पर जबरदस्त कैटवॉक किया। फैशन का जलवा गीत पर उनका कैटवॉक देखते बनता था। फिर बारी थी क्वेश्चन एंड आंसर राउंड की। जजों ने मॉडलों से अलग-अलग क्षेत्र से संबंधित और उनकी रुचि से संबंधित प्रश्न पूछे।सबसे अच्छा कैट वॉक कर और सबसे उम्दा जवाब देकर ने मिस सुपर मॉडल का खिताब जीता जबकि मेल कैटेगरी में यह खिताब को गया।मिस सुपरमॉडल में विजेता - शिवानी कुमारी, प्रथम उपविजेता - अंजू सिंह, द्वितीय उपविजेता - अमृता टोप्पो।मिस्टर सुपरमॉडल में विजेता - अंकित पांडेय, प्रथम उपविजेता - अनुश सिंह, द्वितीय उपविजेता - अनस रहमान। विजेताओं को एक्वा वर्ल्ड के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।
इस अवसर पर एक्वा वर्ल्ड ग्रुप समूह के चेयरमैन प्रतुल शाह देव, वसीम आलम, श्वेता, आसिफ, अंशु, आनंद ,जीतू आदि उपस्थित थे।