माँ फाउंडेशन ने बालिकाओं को किया सम्मानित, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रेरितBy Admin Sat, 06 June 2026 06:23 PM

रांची : समाज सेवा के क्षेत्र में पिछले 12 वर्षों से सक्रिय माँ फाउंडेशन के तत्वावधान में बालिकाओं के उत्साहवर्धन, शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आई बालिकाओं को आमंत्रित कर उनके लिए स्कूल बैग, थर्मस, अध्ययन सामग्री तथा भोजन की व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर बालिकाओं को शिक्षा के महत्व, व्यक्तित्व विकास, भविष्य की संभावनाओं और आजीविका के सहज अवसरों के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था।

माँ फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण संस्था की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल हैं।

कार्यक्रम में डॉ. सुमन दूबे, डॉ. हरेंद्र शर्मा, अमिता शर्मा, शशि वर्मा, विकास सिन्हा, भारती शर्मा एवं सुनिधि सांगवान ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

इस पहल से प्रिया, सिया, प्रीति, साक्षी, संस्कृति, रिद्धिमा, सोनम, सृष्टि, अनिशा, सम्भावना सहित कुल 15 बालिकाएं लाभान्वित हुईं। प्रतिभागियों ने माँ फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बालिकाओं को आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करते हैं।