
रांची : झारखंड की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच राज्यसभा के पूर्व सांसद परिमल नाथवानी के एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा ने मुकाबले को और रोचक बना दिया है। जानकारी के अनुसार, नाथवानी सोमवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। बताया जा रहा है कि उनकी ओर से नामांकन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है और राजनीतिक स्तर पर भी सक्रिय संपर्क साधे जा रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नाथवानी के विभिन्न दलों के नेताओं और कई विधायकों के साथ अच्छे संबंध रहे हैं। ऐसे में उनके चुनाव मैदान में उतरने से राज्यसभा चुनाव का समीकरण बदल सकता है।
अब उनकी रांची आने को लेकर झारखंड की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि नाथवानी चुनाव लड़ रहें हैं तो राज्यसभा चुनाव का मुकाबला और अधिक दिलचस्प हो सकता है।