बैजनाथ पर हेमंत का हाथ, प्रणव को मिला कल्पना का साथ, बाबूलाल, सरयू और चंपाई बने नाथवानी के तारणहार By Admin Mon, 08 June 2026 05:21 PM

Ranchi: झारखंड में राज्यसभा का चुनाव दिलचस्प रूप ले चुका है। सीट दो और उम्मीदवार तीन के नामांकन के बाद अब यह चर्चा जोरों पर है कि नाथ संप्रदाय देश के उच्च सदन में झारखंड की आवाज बनेंगे या प्रणव झा दिल्ली से आकर फिर झारखंड के रास्ते दिल्ली जाएंगे। तीन दिग्गज उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से सियासी पारा पूरी तरह चढ़ चुका है. झारखंड मुक्ति मोर्चा से बैजनाथ राम, कांग्रेस से प्रणव झा और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में परिमल नाथवाणी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. झामुमो प्रत्याशी के प्रस्तावक में पहला नाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का है तो काँग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा के प्रस्तावक में पहला नाम मुख्यमंत्री की पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन का है। वहीं नाथवानी के प्रस्तावकों में बाबूलाल मरंडी, चंपाई सोरेन, सरयू राय के नाम हैं। चुनावी गणित को मजबूत करने के लिए तीनों ही दिग्गजों ने दो-दो सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है. खास बात यह है कि इस सियासी जंग में प्रस्तावक की भूमिका में सूबे के मुख्यमंत्री से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और सत्ता-विपक्ष के कई कद्दावर चेहरे नजर आ रहे हैं, जो इस मुकाबले को और भी दमदार बना रहे हैं.
 

झामुमो प्रत्याशी बैजनाथ राम ने अपनी दावेदारी को बेहद मजबूती से पेश किया है. उनके प्रस्तावकों की सूची में खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत पार्टी के कई शीर्ष नेताओं के नाम शामिल हैं.
* पहला सेट : हेमंत सोरेन, स्टीफन मरांडी, मथुरा महतो, उदय शंकर सिंह, लुइस मरांडी, सविता महतो, समीर मोहंती, अनंत प्रताप देव, जिग्गा सुसारन होरो और सजीव सरदार.
* दूसरा सेट : बसंत सोरेन, हफीजुल हसन अंसारी, सुदिव्य सोनू, उमाकांत रजक, धनंजय सोरेन, योगेंद्र प्रसाद, मो. ताजुद्दीन, आलोक सोरेन, सुदीप गुड़िया और राम सूर्या मुंडा.
कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा के पक्ष में महागठबंधन की एकजुटता साफ दिखाई दे रही है. उनके नामांकन के पहले सेट में स्टार विधायक कल्पना सोरेन प्रस्तावक बनी हैं, जिससे कांग्रेस खेमे का उत्साह दोगुना है.
* पहला सेट : कल्पना सोरेन, संजय प्रसाद यादव, सुरेश पासवान, मंगल कालिंदी, दीपक बिरूआ, निरल पूर्ति, भूषण तिर्की, सुखराम उरांव, नरेश प्रसाद सिंह और अरूप चटर्जी.
* दूसरा सेट : प्रदीप यादव, डॉ. रामेश्वर उरांव, राधाकृष्ण किशोर, दीपिका पांडेय सिंह, सुरेश बैठा, भूषण बाड़ा, नमन विक्सल कोंगाडी , शिल्पी नेहा तिर्की, राजेश कच्छप और कुमार जयमंगल सिंह.
इस चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवाणी को भाजपा के साथ साथ लोजपा, जदयू, आजसू का साथ मिल है। 
* पहला सेट : बाबूलाल मरांडी, मनोज यादव, नवीन जायसवाल, सत्येंद्र तिवारी, डॉ. नीरा यादव, जर्नादन पासवान, सीपी सिंह, राज सिन्हा, निर्मल महतो और प्रकाश राम.
* दूसरा सेट : चंपाई सोरेन, सरयू राय, अमित यादव, नागेंद्र महतो, कुशवाहा शशि भूषण मेहता, मंजू कुमारी, रागिनी सिंह, पूर्णिमा साहू, देवेंद्र कुंवर और आलोक चौरसिया.