झारखंड को मिले चार सूचना आयुक्त, कार्मिक विभाग ने जारी की अधिसूचना By Admin Wed, 10 June 2026 08:11 PM

Ranchi: आखिरकार राज्य को चार नया सूचना आयुक्त मिल ही गया। बुधवार को राज्यपाल से हरी झंडी मिलने के बाद झारखंड राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति का आदेश कार्मिक विभाग ने जारी कर दिया है. कार्मिक विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस पद पर नियुक्त होने वाले व्यक्तियों में अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो और शिवपूजन पाठक शामिल हैं. राज्यपाल की अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद कार्मिक विभाग ने तुरंत इस आशय का आदेश जारी किया है. इन नवनियुक्त सूचना आयुक्तों का कार्यकाल उनके पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी माना जाएगा. नियमों के मुताबिक, इनका कार्यकाल 03 (तीन) वर्ष या 65 (पैंसठ) वर्ष की आयु प्राप्त करने तक (जो भी पहले पूरा हो) रहेगा. गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा लगभग दो महीने पहले सूचना आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर राज्यपाल के पास नाम भेजा गया था। दो बार राज्यपाल ने कतिपय आपतियों के साथ इन नामों को वापस कर दिया था।