
पाकुड़ : एसआईआर को लेकर शुक्रवार को पाकुड़ में झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम के अध्यक्षता में जिला स्तरीय एक दिवसीय विशेष गहन प्रशिक्षण (SIR) कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय , पार्टी के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा , राजमहल लोकसभा क्षेत्र के विजय हांसदा , लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के हेमलाल मुर्मू मुख्य रूप से उपस्थित रहें। कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर के दौरान मंच का संचालन झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने
उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा में हर कार्यकर्ता की भूमिका अहम है। उन्होंने SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इसके माध्यम से योग्य मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि झामुमो इस तरह के प्रयासों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगा और हर पात्र नागरिक के मतदान अधिकार की रक्षा सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करें और छूटे हुए नाम जोड़ने तथा हटाए गए नामों को पुनः शामिल कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की नींव है।
वही केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने उपस्थित BLA-2 व कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण, बूथ प्रबंधन, सदस्यता अभियान और चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही संगठन विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
राजमहल सांसद विजय हांसदा ने अपने संबोधन में कहा कि बूथ स्तर के पार्टी पदाधिकारी ही पार्टी की असली ताकत है उन्हें क्षेत्र भ्रमण करते हुए अपने योग्य मतदाताओं का सहयोग करते हुए उनके नाम को मतदाता सूची में जोड़वाना है। ताकि हमारे वोटर सुरक्षित रहे।
लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की विस्तृत जानकारी देते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं व BLA-2 को सक्रिय रहकर हर बूथ में मैपिंग कराने में मतदाताओं को सहयोग करने का निर्देश दिया।