




रामगढ़। रामगढ़ जिला प्रोबेशन कार्यालय में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) हजारीबाग की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रोबेशन ऑफिसर सिमरन कुमारी और कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता त्रिदेव कुमार ने आरोप लगाया था कि 5 लाख रुपये की सरकारी अनुदान राशि के सत्यापन प्रतिवेदन के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर सुजीत पासवान को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद प्रोबेशन ऑफिसर सिमरन कुमारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।दोनों आरोपियों को हजारीबाग ले जाया गया है, जहां उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



