राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू, एक साथ पहुंचे nda विधायक, अलग अलग आ रहे हैँ झामुमो विधायक By Admin Thu, 18 June 2026 10:30 AM







झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर चुनावी मैदान सज गया है. गुरुवार की सुबह नौ बजे से लेकर शाम चार बजे तक राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान होना है. झारखंड के सभी 81 विधायक वोट करेंगे. चुनावी आंकड़े से साफ है कि झामुमो प्रत्याशी बैजनाथ राम का राज्यसभा जाना तय है. विधानसभा के कमरा नंबर 042 न्यायाधिकरण हॉल में विधायकों को वोट करना है. इस कमरे में कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा और एनडीए समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवाणी के बीच चुनावी जंग होगी. दोनों प्रत्याशियों के बीच आर-पार की लड़ाई है. कांग्रेस के लिए गठबंधन के घटक दलों में एकजुटता बनाये रखने और क्रॉस वोटिंग की चुनौती होगी.

राज्यसभा चुनाव लेकर कांग्रेस के विधायक गण और एनडीए के विधायक गए बस से विधानसभा पहुंचे वही जहन्मों के कई विधायक अपनी गाड़ी से विधानसभा परिसर पहुंचे है.

ADVERTISEMENT
Advertisement

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से प्रभारी के राजू, सह-प्रभारी बेला प्रसाद, राज्यसभा सांसद डॉ नासीर हुसैन

झामुमो : सुदिव्य कुमार सोनू, विनोद पांडेय, फागू बेसरा और पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर
माले : हलधर महतो और गीता मंडल
राजद : भोला यादव
भाजपा : अमर बाउरी, नवीन जायसवाल, अनंत ओझा, भानु प्रताप शाही
लोजपा : वीरेंद्र प्रधान, अनिल कुमार
आजसू : हरिश, ओम वर्मा
जदयू : सागर कुमार, दुष्यंत पटेल को जिम्मेदारी दी गयी है। जबकि 
जेएलकेएम के तरफ से कोई भी नाम तय नहीं किया गया है।

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement