कार्यपालक अभियंता बिजली को चार सूत्री मांगों के संबंध में आगरा पत्र दिया गया नीरज मडलBy Admin Thu, 18 June 2026 05:54 PM







 आजसू मज़दूर यूनियन भगवान बिरसा मुंडा न्यू बस स्टैंड रामगढ़ के अध्यक्ष नीरज मंडल के नेतृत्व में विद्युत विभाग रामगढ़ के कार्यपालक अभियंता महोदय, श्री देश राज से मिलकर छावनी परिषद रामगढ़ शहर अंतर्गत चार प्रमुख समस्या के समाधान हेतु आग्रह पत्र सोपा l
मौके पर आजसू मजदूर यूनियन भगवान बिरसा मुंडा न्यू बस स्टैंड रामगढ़ के अध्यक्ष नीरज मंडल एवं पदाधिकारीगण ने कार्यपालक अभियंता देश राज को ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि हमारी चार प्रमुख मांग इस प्रकार हैं :
( 1 ) छावनी परिषद रामगढ़ शहर अंतर्गत वार्ड नं 8 में भगवान बिरसा मुंडा न्यू बस स्टैंड रामगढ़ के प्रवेश द्वार से निकासी द्वार तक 11000 की तार गई हुई है जो की पूरी तरह से झूल रही हैं उसे अंडर ग्राउंड केबलिंग करवाने हेतु , 
( 2 ) छावनी परिषद रामगढ़ शहर अंतर्गत वार्ड नं 8 में बिजुलिया तालाब के चारों ओर बिजली के पोल ओर लाइट की व्यवस्था कराई जाए ताकि आम जनता को मॉर्निंग वॉक एवं इवनिंग वॉक में रोशनी मिल सके और अंधेरे के भय वातावरण से निकल सके एवं 
( 3 ) छावनी परिषद रामगढ़ शहर अंतर्गत वार्ड नं 5, छोटकी मुर्राम के पोल no 1218, के आगे प्रियंका देवी एवं रतन रजक घर के बीच सड़क पर 11000 तार लटक रही है, वहां पोल लगाकर जल्द ऊंचा करें ताकि कोई अनहोनी घटना नहीं घर सके l
( 4 ) वार्ड नं 4 के जतरु नगर में शिवालय मंदिर के पीछे अदिप कुमार राय के जमीन के समीप 4 बिजली के पोल लगाने एवं लाइट की व्यवस्था करने हेतु l 

    प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा न्यू बस स्टैंड रामगढ़ में यात्रियों से भरी बस या बड़ी वाहन प्रवेश करती है या निकासी करते समय 11000 तार की चपेट में आने का भय बना रहता है क्योंकि बस के ऊपर में माल भरा रहता है और कभी भी भविष्य में कोई अप्रिय घटना घट सकती है l चूंकि रात्रि बस के ऊपर लगेज लोड रहती हैं जो 11000 तार से महज कुछ फिट की दूरी रहती है ओर बस चालक जान को जोखिम में डाल कर किसी तरह बस को अंदर प्रवेश कराते हैं ओर बस स्टैंड से यात्री को बैठाकर अपने गंतव्य स्थान की ओर निकलते है l हम सभी चाहते हैं कि 11000 तार को अंडर ग्राउंड केबलिंग करवाने का कार्य करें ताकि भविष्य में होने वाले अप्रिय घटना से बचा जा सकता है , बस चालकों, यात्रियों एवं जनहित में जल्द से जल्द 11000 तार को अंडर केबलिंग करवाने हेतु कार्य किया जाए l जनहित के इस मुख्य समस्या का समाधान जल्द से जल्द करें l मौके पर विद्युत विभाग रामगढ़ के कार्यपालक अभियंता देश राज ने चार प्रमुख मांगों को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए जल्द समाधान करने की बात कही l प्रतिनिधिमंडल मुख्य रूप से यूनियन के अध्यक्ष नीरज मंडल, कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत जैसवाल, सचिव रिंकू खान उपाध्यक्ष अनवर हुसैन, बलराम यादव, कोषाध्यक्ष टिंकल सिंह मौजूद थे l

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement