विधायकों को विकास कार्यों के लिए मिलेगी 5-5 करोड़ की राशि, ग्रामीण विकास विभाग ने 405 करोड़ रुपये किया जारी By Admin Fri, 19 June 2026 07:44 PM







RANCHI : झारखंड में क्षेत्रीय विकास योजनाओं को गति देने के लिए ग्रामीण विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष के लिए विधायक मद की राशि जारी कर दी है। राज्य के 81 विधायकों के लिए कुल 405 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिससे विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकेगा। विभागीय जानकारी के अनुसार, कुल राशि में से 215 करोड़ रुपये ट्राइबल सब प्लान (टीएसपी) के तहत जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए जारी किए गए हैं। वहीं, अन्य क्षेत्रों में विकास योजनाओं के संचालन के लिए ओएसपी अंतर्गत 190 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। नियमों के तहत प्रत्येक विधायक को अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रतिवर्ष 5 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाती है। राशि जारी होने के बाद विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में नई योजनाओं की अनुशंसा कर सकेंगे और लंबित परियोजनाओं को भी गति मिलेगी। इस फंड से सड़क, नाली, पेयजल, सामुदायिक भवन, स्ट्रीट लाइट समेत अन्य जनहित और आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं को मंजूरी दी जा सकेगी। सरकार का मानना है कि समय पर राशि उपलब्ध होने से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ेगी तथा स्थानीय जरूरतों के अनुरूप परियोजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सकेगा।

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement