इंडियन रेड क्रॉस व विधिक सेवा प्राधिकरण का संयुक्त रक्तदान शिविरBy Admin Sat, 20 June 2026 05:51 PM







रामगढ़ माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामगढ़ मो. तौफीकुल हसन के मार्गदर्शन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रामगढ़ के तत्वावधान में सिविल सर्जन कार्यालय तथा इंडियन रेड क्रॉस सोसाईटी के सहयोग से शनिवार को सिविल कोर्ट के सम्मेलन कक्ष में प्रातः 09:00 बजे से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर व्यवहार न्यायालय के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-प्रथम विशाल श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी आरती माला, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी अरबिन्द कच्छप, सिविल जज सिनियर डिवीजन शवेन्दु द्विवेदी, तबिंदा खान, उत्तम सागर राणा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अनिल कुमार, प्रधान न्यायाधीश जे० जे० बोर्ड आलोक सिंह, अनुमण्डलीय न्यायिक दण्डाधिकारी हर्षित तिवारी, एवं सिविल जज जूनियर डिवीजन आयशा सिंह सरदार उपस्थित रहे।

शिविर में न्यायिक पदाधिकारीगण, न्यायालय कर्मियों, अधिवक्तागण, डालसा के पारा लिगल वोटेन्टीयर्स एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा एवं समाज में मानवता एवं सेवा की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

सिविल सर्जन रामगढ़ अनिल कुमार, सदर अस्पताल पैथोलॉजिस्ट डॉ. निशात अहमद, डॉ. स्वैच्छा शेखर, लैब तकनिशियन उपेन्द्र कुमार साहु, अजीत कुमार रजक, संजू कुमारी, ट्रेनी राहुल कुमार, चालक मिथुन कुमार कुशवाहा एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाईटी के सभापति अनुप कुमार, सचिव इंद्रपाल सिंह सैनी, मुरारी लाल अग्रवाल, मुस्कुराहटें संस्था के अध्यक्ष विवेकानन्द वर्मा, शेखर कुमार दांगी ने शिविर को सफल बनाने मे महत्वपूर्ण सहयोग किया।

कार्यक्रम के दौरान रक्तदान के महत्व, सुरक्षित रक्त की उपलब्धता तथा नियमित रक्तदान से होने वाले लाभों के संबंध में भी जागरूकता प्रदान की गई। उपस्थित सभी लोगों से समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान करने का आहवान किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले सिविल सर्जन कार्यालय, इंडियन रेड क्रॉस सोसाईटी तथा सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement