सरयू राय ने फिर फोड़ा समीकरण बम,कहा- हेमंत को बिना शर्त समर्थन देने को तैयार By Admin Sat, 20 June 2026 06:27 PM







RANCHI: जदयू विधायक और पूर्व मंत्री सरयू राय ने राज्यसभा चुनाव परिणाम के बाद इंडिया गठबंधन में चल रहे तकरार के बीच एक बार फिर सत्ता के नए समीकरण का बम फोड़ दिया है। सरयू राय ने कहा कि काँग्रेस मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राजद को सरकार से बाहर निकालने की मांग कर रही है तो राजद काँग्रेस को बाहर निकालने की मांग कर रहा है। यह सच है कि झामुमो और काँग्रेस को मिलकर सरकार चलाने के लिए सपष्ट बहुमत है। लेकिन बार-बार यह देखा जा रहा है कि काँग्रेस अपने बयानों से झामुमो को असहज कर देती है। उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अगर काँग्रेस मुक्त सरकार चालान चाहते हैं तो जदयू उन्हें सरकार चलाने में बिना शर्त समर्थन देने को तैयार है। उन्होनें कहा कि काँग्रेस और भाजपा के समर्थन के बिना भी हेमंत सोरेन आराम से बहुमत की सरकार चल सकते हैं। झामुमो के 34, राजद के चार, माले के दो, जदयू,लोजपा, आजसू और जेएलकेएम के एक-एक विधायकों को मिलकर आंकड़ा 44 होता है जो बहुमत से 3 ज्यादा है।

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement