रामगढ़ शहर के 12 वार्ड क्षेत्र में जल मीनार का हुआ शिलान्यास विधायक ममता देवीBy Admin Sun, 21 June 2026 07:10 PM







 रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 09, 14, 15, 16, 17, 18, 26, 27, 28, 29, 30 एवं 31 में कुल 16 नए जलमीनारों के अधिष्ठापन एवं शुभ शिलान्यास रामगढ़ विधानसभा की लोकप्रिय विधायक श्रीमती ममता देवी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती ममता देवी जी ने उपस्थित ग्रामीणों एवं नगरवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जल संकट की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि इन जलमीनारों के निर्माण से हजारों लोगों को स्वच्छ एवं सुगम पेयजल उपलब्ध होगा, जिससे क्षेत्र की जल समस्या में काफी हद तक राहत मिलेगी।

इसी संदर्भ में माननीय विधायक ममता देवी जी एवं वार्ड पार्षद रणधीर गुप्ता जी सीसीएल के प्रबंधन से मुलाकात कर अरगड्डा में CSR फंड से RO प्लांट लगवाने की बात की थी सीसीएल प्रबंधन ने भी निम्न स्थलों में RO प्लांट लगाने का सहमति दे दिया है  और बहुत जल्द अरगड्डा के कहुआ बेड़ा में RO प्लांट का अधिष्ठापन किया जाएगा

1. अरगड्डा के कहुआ बेड़ा स्कूल 
2. """"""""आंगनबाड़ी के पास
3. कहुआ के नीचे टोला
4. परसा बेड़ा

शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता देवी, उपाध्यक्ष श्री रणधीर गुप्ता, विभिन्न वार्डों के पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement