उपायुक्त ने किया अनुमंडल कार्यालय रामगढ़, भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय एवं प्रखंड सह अंचल कार्यालय रामगढ़ का निरीक्षणBy Admin Mon, 22 June 2026 07:27 PM







रामगढ़: उपायुक्त श्री ऋतुराज ने सोमवार को अनुमंडल कार्यालय रामगढ़, भूमि सुधार उप समाहर्ता (एलआरडीसी) कार्यालय तथा प्रखंड सह अंचल कार्यालय रामगढ़ का निरीक्षण कर विभिन्न प्रशासनिक एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में संचालित जनहित से जुड़े कार्यों, अभिलेखों के रखरखाव, राजस्व मामलों के निष्पादन, लोक शिकायतों के निपटारे एवं आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का जायजा लिया।

अनुमंडल कार्यालय निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न शाखाओं का भ्रमण कर संचिकाओं के संधारण, लंबित मामलों की स्थिति तथा कार्यालय में आने वाले नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि आमजनों से संबंधित मामलों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो।

भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने भूमि एवं राजस्व से संबंधित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने दाखिल-खारिज, भूमि विवाद, ऑनलाइन म्यूटेशन, जमाबंदी सुधार, अतिक्रमण से जुड़े मामलों सहित अन्य लंबित प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया तथा कहा कि राजस्व प्रशासन से जुड़े मामलों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए।

प्रखंड सह अंचल कार्यालय रामगढ़ के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न शाखाओं में संचालित कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, राजस्व कार्यों एवं नागरिक सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण एवं कार्यालय व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यालयों में आने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ संवेदनशील एवं सकारात्मक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा सभी सेवाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की कार्यकुशलता का आकलन जनता को मिलने वाली सेवाओं की गुणवत्ता एवं समयबद्धता से होता है, इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement