सिरका में अवैध खनन पर बुलडोजर एक्शन, कहुंआबेड़ा में मचा हड़कंपBy Admin Tue, 23 June 2026 07:29 PM







गिद्दी।  सिरका परियोजना के बंद पड़ी खदान के समीप कहुआबेड़ा दामोदर नदी घाट के बीच अवैध कोयला खनन मुहानों पर सीसीएल सिरका सुरक्षा विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा तीन अवैध कोयला खनन मुहानों पर बुलडोजर अभियान चलाया गया।बताया जाता है कि बीते दिनों खुली खदान सिरका में बंद माइंस से गैस रिसाव के कारण हजारों गैलन पानी भर गया था। संभावना जताई जा रही है कि करीब सीसीएल की बंद माइंस के आसपास बने अवैध कोयला मुहानो के जरिए  हजारों गैलन पानी खुली खदान के अंडरग्राउंड से होते हुए पहुंचा था। कउआबेडा गांव के समीप दामोदर घाट व आसपास अवैध खनन स्थलों पर बुलडोजर चलाकर मुहनो क़ो बंद किया जा रहा था।मौके पर सुरक्षा प्रभारी सह इंस्पेक्टर रोपना साहू, जीएम युनिट एसआई उमेश रविदास, एएसएसआई जितेंद्र, ओवरमैन संतोष कुमार सिंह, पुलिस एसआई सुरेश उरांव समेत पुलिस होमगार्ड के कई जवान उपस्थित थे।

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement