पूर्व सीएम रघुवर दास की बहु और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू की तबीयत बिगड़ी, TMH मे भर्ती By Admin Wed, 24 June 2026 01:03 PM









Jamshedpur: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहु और जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया है. मंगलवार देर रात स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें विशेष निगरानी में रखा. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है. विधायक के अस्वस्थ होने की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली. शुरुआती जांच में तेज बुखार और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत सामने आने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें निगरानी में रखने का फैसला किया.बताया जा रहा है पूर्णिमा साहू मंगलवार को कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल हुई थीं. दिनभर की व्यस्तता के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. देर शाम उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के दौरान तेज बुखार और रक्तचाप सामान्य से कम पाया गया. डॉक्टरों ने शुरुआती तौर पर वायरल संक्रमण और अत्यधिक थकान को संभावित कारण माना है. चिकित्सकीय टीम लगातार आवश्यक जांच कर रही है ताकि स्वास्थ्य संबंधी किसी अन्य समस्या की भी पुष्टि की जा सके.
रघुवर दास ने लिया स्वास्थ्य का जायजा
पूर्णिमा साहू के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही उनके ससुर और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचे. उन्होंने डॉक्टरों से मुलाकात कर इलाज और स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार विधायक की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है, लेकिन बेहतर चिकित्सकीय निगरानी के लिए उन्हें विशेष देखरेख में रखा गया है. डॉक्टरों का कहना है कि स्वास्थ्य में सुधार के संकेत मिल रहे हैं और आने वाले कुछ दिनों तक उनकी नियमित निगरानी जारी रहेगी.

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement