विधायक ममता देवी, उपायुक्त ऋतुराज एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने विजेताओं को किया सम्मानित।By Admin Wed, 24 June 2026 07:39 PM








रामगढ़: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के उपलक्ष्य में रामगढ़ जिला प्रशासन द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन एवं तैराकी प्रतियोगिता का बुधवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक समापन हुआ। छत्तर माण्डू इंडोर स्टेडियम स्थित बैडमिंटन कोर्ट परिसर में आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ विधायक श्रीमती ममता देवी, उपायुक्त श्री ऋतुराज एवं पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार लुनायत उपस्थित रहे।

समापन समारोह के दौरान अतिथियों ने विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित बैडमिंटन एवं तैराकी प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबलों का अवलोकन किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं क्षेत्रों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों के बीच खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक उत्कृष्टता का परिचय दिया।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती ममता देवी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेल न केवल शारीरिक रूप से सशक्त बनाते हैं, बल्कि जीवन में संघर्ष, धैर्य, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी अनेक प्रतिभाएं मौजूद हैं, जिन्हें उचित अवसर और मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास एवं मेहनत के लिए प्रेरित किया।

*उपायुक्त श्री ऋतुराज ने अपने संबोधन में कहा कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस केवल खेलों का उत्सव नहीं बल्कि उत्कृष्टता, मित्रता और सम्मान जैसे ओलंपिक मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर भी है। 

पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार लुनायत ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं तथा उन्हें नशामुक्त, अनुशासित एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। प्रथम सोमनाथ प्यारेलाल ने द्वितीय हिमांशु कुमार ने तृतीय, बालिकाओं में डोली कुमारी प्रथम, मनीषा हांसदा द्वितीय, आरती कुमारी तृतीय, ग्रुप सी में राजवीर मुंडा प्रथम अभिषेक हेंब्रम द्वितीय आर्यन कुमार तृतीय, बालिकाओं में सृष्टि कुमारी प्रथम कविता कुमारी द्वितीय आराध्या मुर्मू तृतीय, ग्रुप डी में रुद्र प्रताप प्रथम अक्षत मयंक द्वितीय मोहम्मद जीशान तृतीय, ग्रुप ई में मनोरंजन कुमार प्रथम कुणाल कुमार द्वितीय स्थान प्राप्त किया।बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर 13 बालिका में मान्यता कुमारी प्रथम इनायत होरा द्वितीय, बालक में सोहन साहू प्रथम रिशु पासवान द्वितीय, अंडर 15 में बालिका में अनुप्रिया चौधरी प्रथम आध्या कुमारी द्वितीय, बालक में राजीव कुमार प्रथम मन्नत कुमार द्वितीय, अंडर 17 बालिका में प्रीति रानी प्रथम अर्शिया राय द्वितीय बालक में रुद्रांश रंजन शांडिल्य प्रथम नवकमल सिंह द्वितीय, अंडर-19 बालिका में कशिश रानी प्रथम अपूर्व अनन्या द्वितीय बालक में विवेक शर्मा प्रथम इशांत कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया सभी को समापन समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा मेडल, ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। विजेताओं के साथ-साथ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई। उपस्थित अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर जिला प्रशासन तथा जिला खेल विभाग की प्रशंसा की।

जिला खेल पदाधिकारी श्री संजीत कुमार के नेतृत्व एवं देखरेख में आयोजित इस प्रतियोगिता का सफल संचालन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री आशीष अग्रवाल, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्री रविंद्र कुमार गुप्ता, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, खेल प्रशिक्षक, खिलाड़ी, अभिभावक एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement