मादक पदार्थों के सेवन के  विरुद्ध जागरूकता हेतु मैराथन दौड़ का आयोजन, मंत्री सुदिव्य के कहा- झारखंड को मादक पदार्थों के सेवन से बचाना है By Admin Thu, 25 June 2026 02:56 PM









Ranchi : पर्यटन , कला - संस्कृति,खेल-कूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि मैराथन दौड़ में शामिल युवाओं के हर कदम का संकल्प झारखंड को मादक पदार्थों के दुरुपयोग से बचाना है । झारखंड को मादक पदार्थों के दुरुपयोग से नशामुक्त करना मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का संकल्प है और मैराथन दौड़ में शामिल युवाओं ने उनके संकल्प को पूरा करने के लिए कदम से कदम मिलाकर साथ चलने का प्रण लिया है। मंत्री सुदिव्य कुमार गुरुवार को बापू वाटिका , मोरहाबादी मैदान से पर्यटन , कला - संस्कृति,खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा मादक पदार्थों के सेवन से विरुद्ध जागरूकता हेतु मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर रहे थे।

मैराथन दौड़ बापू वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक

मैराथन दौड़ का आयोजन बापू वाटिका , मोरहाबादी मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक रांची तक किया गया था । मैराथन दौड़ में रांची के विभिन्न स्कूल, कॉलेज,यूनिवर्सिटी, कोचिंग संस्थान सहित कई गणमान्य लोगों ने इस मैराथन दौड़ में हिस्सा लेकर झारखंड को मादक पदार्थो के दुरुपयोग से बचाने का संदेश दिया । कार्यक्रम में माननीय मंत्री सुदिव्य कुमार ने युवाओं और उपस्थित लोगों को मादक पदार्थों के दुरुपयोग से बचने और नशा से दूर रहने का शपथ दिलाया। उन्होंने स्थानीय अल्बर्ट एक्का चौक पर मैराथन दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत किया।

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement

साईकिल साइकिल प्रतियोगिता विजेताओं के नाम

 (पुरुष वर्ग )
(1) शरद अहीर 
(2) सुभास उरांव 
(3) गुलशन डूंगडूंग 

(महिला वर्ग )
(1) पूजा सिंह 
(2) निशा कुमारी 
(3) मंजू कुमारी

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement

झारखंड को बेहतर ,सशक्त बनाये रखे में युवा देंगे भरपूर योगदान

मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि झारखंड को नशामुक्त करने के साथ साथ युवाओं ने प्रण लिया है कि झारखंड को बेहतर ,सशक्त बनाने में भरपूर योगदान देंगे ।  मैराथन दौड़ में झारखंड के युवाओं ने उत्साहवर्धक संकेत दिए हैं कि झारखंड को स्वस्थ , सबल और समृद्ध बनाये रखने से ही झारखंड आगे बढ़ेगा । कार्यक्रम स्थल पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गयी प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। मैराथन दौड़ में आमजनों के साथ -साथ बड़ी संख्या में युवा, खिलाड़ी,विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी और रांची और अन्य जिलों के कई गणमान्य लोग शामिल थे ।

ADVERTISEMENT
Advertisement