मोहर्रम पर्व के मद्देनजर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में रामगढ़ और चितरपुर में किया गया फ्लैग मार्च।By Admin Thu, 25 June 2026 07:03 PM









रामगढ़: मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला प्रशासन द्वारा व्यापक फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। यह फ्लैग मार्च जिला मुख्यालय रामगढ़, चितरपुर प्रखंड सहित विभिन्न संवेदनशील एवं प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा।

इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व स्वयं उपायुक्त रामगढ़ श्री ऋतुराज एवं पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लुनायत ने किया। उनके साथ अनुमंडल पदाधिकारी श्री कृष्ण मुरारी तिरकी, गोपनीय प्रभारी श्री रविंद्र कुमार गुप्ता, संबंधित क्षेत्र के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल रहे।

फ्लैग मार्च के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आमजन से आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की।

 अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सजग है। पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

 प्रशासन ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या सूचना की जानकारी तत्काल स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस को देने का आग्रह किया है।

फलैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement