'परिवहन कार्यालय आपके द्वार' अभियान का शानदार आगाज, नवागढ़ पंचायत में उमड़ी भीड़By Admin Thu, 25 June 2026 07:06 PM









परिवहन कार्यालय आपके द्वार" महा-अभियान की आज गुमला जिले के रायडीह प्रखंड स्थित नवागढ़ पंचायत से ऐतिहासिक शुरुआत हुई। जिस परिवहन विभाग की पहचान आमतौर पर केवल चालान काटने और जुर्माना वसूलने वाले विभाग के रूप में होती है, वह आज पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर लोगों के ड्राइविंग और लर्निंग लाइसेंस बनवाता नजर आया। इस नई पहल का लाभ उठाने के लिए नवागढ़ पंचायत भवन में सुबह से ही ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।अब गुमला वासियों को अपने लर्निंग लाइसेंस के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है।
शुरू हुए इस कैंप में दस्तावेजों की जांच से लेकर लर्निंग टेस्ट तक—सब कुछ ऑन-स्पॉट किया गया। परिवहन विभाग के कर्मियों ने मौके पर ही आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन किया और उनका कंप्यूटर/फॉर्म आधारित लर्निंग टेस्ट लिया।
इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी सत्येन्द्र महतो विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने टेस्ट पास करने वाले ग्रामीणों को अपने हाथों से लर्निंग लाइसेंस प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर पंचायत की मुखिया, सचिव, प्रखंड विकास पदाधिकारी  प्रधान हांसदा, ब्लॉक स्तरीय कर्मी भी व्यवस्था संभालते दिखे । जिला परिवहन पदाधिकारी सत्येंद्र महतो के साथ मोटर यान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह, प्रदीप तिर्की,के साथ पूरा परिवहन कार्यालय मौके पर उपस्थित था ,जिला परिवहन पदाधिकारी सत्येन्द्र महतो ने सभी ग्रामवासियों से आग्रह किया है कि वे लाइसेंस बनवाने वाले कैंप में आने से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन जरूर कर लें,उन्होंने कहा कि आप लोग अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र या किसी ऑनलाइन दुकान के जाकर फॉर्म भरें और उसके बाद ही प्रिंटेड फॉर्म व दस्तावेजों के साथ पंचायत भवन पहुंचें,jhdlrcpayment.rosmertatech.com,पर लर्निंग लाइसेंस का शुल्क वाला रिसिप्ट भी लगा लेना है ।कैंप में आने वाले आवेदकों के लिए जरूरी जानकारी,समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक। जरूरी दस्तावेज (अपने साथ जरूर लाएं) पहचान व पते का प्रमाण: आधार कार्ड एवं निवास प्रमाण पत्र।
*आयु का प्रमाण: वोटर आईडी कार्ड या 10वीं कक्षा की मार्कशीट। अन्य आवश्यकताएं: पासपोर्ट साइज फोटो और अपने ब्लड ग्रुप (Blood Group) की सही जानकारी।
फीस का भुगतान (केवल ऑनलाइन,कैंप में नकद लेन-देन नहीं किया जा रहा है। आवेदन शुल्क सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से लिया जा रहा है। इसलिए आवेदक अपने साथ UPI (Google Pay, PhonePe, Paytm आदि) की सुविधा वाला मोबाइल या ATM कार्ड जरूर लाएं।
परिवहन विभाग की यह पहल आम जनता के लिए एक बड़ी राहत बनकर आई है।

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement