





रामगढ़ कैंट, झारखंड: रामगढ़-बोकारो मार्ग स्थित एनएच-23 पर बारलौंग के निकट गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे पर कांग्रेस के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वाले आठ लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि भगवान दिवंगतों के परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी मृतकों के परिवारों के साथ खड़ी है।
उन्होंने एनएचएआई और जिला प्रशासन से मांग की कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक और प्रभावी सुरक्षा उपाय तत्काल किए जाएं।
केशव महतो कमलेश ने राज्य सरकार से दुर्घटना में मृत प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने हादसे में घायल लोगों को उचित मुआवजा तथा बेहतर और समुचित इलाज उपलब्ध कराने की भी मांग की।
इस संबंध में जानकारी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शांतनु मिश्रा ने दी।




