





स्ट्रीट वेंडर ( ठेला खोमचा गुमटी एवं स्ट्रीट वेंडर ) रामगढ़ कमेटी के अध्यक्ष नीरज मंडल के नेतृत्व में सांसद श्री चन्द्र प्रकाश चौधरी से न्यू बस स्टैंड के समीप मिलकर ठेला एवं स्ट्रीट वेंडिंग के माध्यम से अपने परिवार की आजीविका चलाने वाले मेहनतकश भाइयों-बहनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, शिकायतों व सुझावों को माननीय सांसद श्री चन्द्र प्रकाश चौधरी ने सुनी , उन्होंने बताया कि बिना किसी वैकल्पिक एवं व्यवस्थित व्यवस्था के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के कारण हम सभी के समक्ष रोज़ी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गई है। उनकी पीड़ा, चिंता और संघर्ष को गंभीरतापूर्वक संज्ञान में लेकर संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर नियमों के अनुरूप तथा मानवीय दृष्टिकोण के साथ समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। विकास और व्यवस्था आवश्यक है, लेकिन किसी भी कीमत पर गरीब, श्रमिक, रेहड़ी-पटरी एवं छोटे व्यवसायियों की आजीविका प्रभावित नहीं होनी चाहिए। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के सम्मान, स्वाभिमान, अधिकार और जीवनयापन की सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। सांसद श्री चन्द्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि मेरा संकल्प हैं कि सदैव अपनी देवतुल्य जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा । सांसद श्री चन्द्र प्रकाश चौधरी से मुलाकात करने वाले में मुख्य रूप से अध्यक्ष नीरज मंडल
ने कहा कि जल्द ही कमेटी का प्रतिनिधिमंडल जिला उपायुक्त रामगढ़ एवं छावनी अधिशासी अधिकारी रामगढ़ से मिलकर समस्या के समाधान हेतु आग्रह पत्र सोपा जाएगा l ओर साथ ही कहा कि छावनी परिषद रामगढ़ ओर जिला प्रशासन के द्वारा रामगढ़ शहर को साफ - सुथरा , सुरक्षित ओर व्यवस्थित माहौल के लिए हम सभी उनके साथ हैं l इस मौके पर अध्यक्ष नीरज मंडल, परमेश्वर कुमार, विनय सिंह,रवि कुंदन कुमार, मनोज कुमार, मुन्ना शर्मा, अंकित कुमार, लवली कौर, विनोद कुमार, विकास कुमार, महादेव कुमार, हीरा मोदी, मनोज चौरसिया, नागौ महतो, पंकज कुमार, प्रयाग महतो, सुनीता देवी, सिद्धार्थ कुमार, सुधीर मिस्त्री, सेवालाल, शिव चौरसिया, अमित कुमार, चंदन कुमार, विनोद कुमार, गुड्डू कुमार, राजाराम, कमल कुमार, राम केवल, राहुल कुमार, दीपक कुमार , पंचम लाल, विक्की कुमार, विनय सिंह, मोहन मेहता, विनोद पोद्दार,अशोक कुमार रंजन , सुनील कुमार पासी, संतोष कुमार महतो, शंकर कुमार सहित कई लोग शामिल हुए l




