रांची में इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 325 का शक्ति प्रदर्शन, नए नेतृत्व का स्वागत By Admin Sun, 28 June 2026 03:20 PM









राजधानी रांची के चाणक्य बीएनआर होटल में इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 325 की 42वीं डिस्ट्रिक्ट असेंबली 'प्रत्युष' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रियाका कुमार ने वर्ष 2025-26 के लिए डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन के रूप में पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में झारखंड और बिहार के विभिन्न इनर व्हील क्लबों से नव-नियुक्त प्रेसिडेंट्स, सचिवों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान नए नेतृत्व का औपचारिक स्वागत किया गया तथा आगामी सत्र में संगठन द्वारा संचालित किए जाने वाले सेवा कार्यों और सामाजिक अभियानों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, बाल कल्याण और जरूरतमंद लोगों की सहायता से जुड़े कार्यक्रमों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 325 के अंतर्गत झारखंड और बिहार के कुल 95 क्लब संचालित हैं, जो समाज के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर सेवा कार्य कर रहे हैं। संस्था समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को सहायता, महिलाओं के कौशल विकास तथा सामाजिक उत्थान से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित करती है।

इनर व्हील एक अंतरराष्ट्रीय महिला संगठन है, जिसका संचालन पूरी तरह महिलाओं द्वारा किया जाता है। समाज सेवा, महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से यह संगठन वर्षों से सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement