राजकीय  मध्य विद्यालय, आजाद बस्ती, गुमला में पल्स पोलियो जागरूकता कार्यक्रम आयोजितBy Admin Sun, 28 June 2026 03:35 PM









राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आज राजकीय हरिजन मध्य विद्यालय, आजाद बस्ती, गुमला में पल्स पोलियो जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों एवं आम नागरिकों को पाँच वर्ष  आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाने के लिए जागरूक करना था।

झारखंड में 28 जून से विशेष पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत बूथों के साथ-साथ छूटे हुए बच्चों तक घर-घर पहुँचने का भी लक्ष्य रखा गया है। सय्यदा खातून ने सभी विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से  अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएँ।

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement

इस अवसर पर पोलियो उन्मूलन, स्वच्छता तथा नियमित टीकाकरण के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि "कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहेगा। सभी मोहल्ले के परिवार व अभिभावकों से अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील करते हुए कही कि "दो बूंद जिंदगी की" हर बच्चे के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की गारंटी है।

आज राजकीय हरिजन मध्य विद्यालय गुमला के पास बूथ पर स्थानीय लोगों ने ज्यादा से ज्यादा अपनी भूमिका निभाई और बच्चों को लाकर बूथ पर पल्स पोलियो का खुराक 70% दिलवाई

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement