इनर व्हील क्लब ऑफ रांची साउथ ने वृक्षारोपण के साथ डॉक्टर्स डे और चार्टर डे मनाया, डॉ. शाइली पोद्दार एवं सीए के.सी. टाक हुए सम्मानितBy Admin Thu, 02 July 2026 08:13 PM

रांची: इनर व्हील क्लब ऑफ रांची साउथ (डिस्ट्रिक्ट-325, चार्टर नं. 5663) ने 1 जुलाई को पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस अवसर पर क्लब ने वृक्षारोपण अभियान चलाने के साथ-साथ डॉक्टर्स डे एवं चार्टर डे के अवसर पर विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया।
प्रोजेक्ट नंबर-01 के तहत नेपाल हाउस परिसर में पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत 11 पौधों का रोपण किया गया। इनमें पीपल, नीम, गुलमोहर, सिंदूर सहित अन्य छायादार एवं पर्यावरण के लिए उपयोगी पौधे शामिल थे। 
इसी क्रम में प्रोजेक्ट नंबर-02 के तहत डॉक्टर्स डे के अवसर पर परफेक्ट 32 क्लीनिक की प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. शाइली पोद्दार को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। 
वहीं प्रोजेक्ट नंबर-03 के तहत क्लब के चार्टर डे के अवसर पर प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए के.सी. टाक को उनके सामाजिक एवं व्यावसायिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। 

ADVERTISEMENT
Advertisement

कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष रंजना शुक्ला, आईपीपी नीलम ललित, सचिव लाजोजी, श्वेता, अन्नू, सुमन, रजनी, कांति पांडेय, शिल्पी, बलजीत, पूनम, माया वर्मा, संगीता शरण एवं पूजा सहित कुल 13 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष रंजना शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, समाज सेवा और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान करना इनर व्हील क्लब की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि क्लब आगे भी इसी तरह के जनहित एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।