जगन्नाथपुर मेला और रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्टBy Admin Sun, 05 July 2026 04:09 PM

रांची: आगामी जगन्नाथपुर मेला एवं रथ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज अपर पुलिस महानिदेशक, दक्षिण छोटानागपुर प्रक्षेत्र, रांची की अध्यक्षता में मंदिर समिति के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में रथ यात्रा और मेले के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने, संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों की पहचान कर विशेष सतर्कता बरतने तथा रथ यात्रा मार्ग का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखने पर भी जोर दिया गया।

इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी, कंट्रोल रूम की स्थापना, पार्किंग व्यवस्था, ट्रैफिक डायवर्जन, अग्निशमन एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए एग्जिट रूट की व्यवस्था, तथा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक के दौरान आम नागरिकों से भी अपील की गई कि वे प्रशासन का सहयोग करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।

ADVERTISEMENT
Advertisement