सरला बिरला पब्लिक स्कूल में 39वीं राष्ट्रीय अंडर-9 ओपन एवं गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप–2026 का भव्य शुभारंभBy Admin Mon, 06 July 2026 07:05 PM

रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में सोमवार को 39वीं राष्ट्रीय अंडर-9 ओपन एवं गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप–2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से आए 430 प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता में कुल 5 लाख की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।

यह प्रतियोगिता रांची में लगभग आठ वर्षों के अंतराल के बाद आयोजित हो रही है। इस आयोजन से न केवल रांची बल्कि पूरे झारखंड के शतरंज खिलाड़ियों का उत्साह और मनोबल बढ़ा है। उल्लेखनीय है कि पिछले डेढ़ वर्ष में रांची में आयोजित होने वाली यह तीसरी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता है, जो राज्य में खेल संस्कृति के निरंतर विकास और राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों की बढ़ती प्रतिष्ठा को दर्शाती है।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि धैर्य, अनुशासन, रणनीति और निर्णय क्षमता का उत्कृष्ट माध्यम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रतियोगिता से भविष्य के अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे तथा यह आयोजन झारखंड के खेल जगत को नई पहचान प्रदान करेगा।

उद्घाटन समारोह में श्री भोर सिंह यादव, डिविजनल कमिश्नर, उत्तरी छोटानागपुर; श्रीमती अंजली यादव, सचिव, उच्च शिक्षा; डॉ. प्रदीप वर्मा, राज्यसभा सांसद सह अध्यक्ष, एजेसीए एवं आरडीसीए; श्रीमती रिचा संचिता, कार्यकारी अध्यक्ष, एजेसीए; प्रो. गोपाल पाठक, डीजी, सरला बिरला यूनिवर्सिटी; प्रो. सी जगनाथन, कुलपति, सरला बिरला यूनिवर्सिटी; सरला बिरला यूनिवर्सिटी; श्रीमती मनीषा शर्मा, प्राचार्या, सरला बिरला पब्लिक स्कूल; श्री दीपक बंका, कोषाध्यक्ष, झारखंड भाजपा; श्री आदित्य मल्होत्रा, अध्यक्ष, एफजेसीसीआई; मनीष कुमार, संयुक्त सचिव, एआईसीएफ सह सचिव, एजेसीए; नवजोत अलंग, आयोजन सचिव सह सचिव, आरडीसीए; सतीश कुमार, कोषाध्यक्ष, एजेसीए; असित बरन चौधरी, चीफ आर्बिटर; दीपक कुमार, टूर्नामेंट डायरेक्टर; प्रशांत कुंडू, संयुक्त सचिव, एआईसीएफ; मुक्ता डेका, अध्यक्ष, एटीसीए; राजीव धर, सचिव, एटीसीए; पीयूष कांति विश्वास, उपाध्यक्ष, एटीसीए; पंकज देबनाथ, संयुक्त सचिव, एटीसीए; रोहित अग्रवाल, सचिव, एफजेसीसीआई; रोहित पोद्दार, संयुक्त सचिव, एफजेसीसीआई; आर. पांडे, कंचन  (सरला बिरला पब्लिक स्कूल), कुणाल अजमानी, उपाध्यक्ष, आरडीसीए; आशीष साहू, कन्वेनर; मिथिलेश पांडेय, उपाध्यक्ष, आरडीसीए तथा सुनील कालरा, सदस्य, आरडीसीए सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के दौरान आगामी दिनों में विभिन्न वर्गों के रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें देश के प्रतिभाशाली बाल शतरंज खिलाड़ी अपनी रणनीति और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इस आयोजन से झारखंड में शतरंज के प्रति रुचि को नई गति मिलने के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होगा।

ADVERTISEMENT
Advertisement