8 एवं 9 जुलाई को आयोजित स्टेक होल्डर्स कंस्लटेशन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली रवाना By Admin Tue, 07 July 2026 05:58 PM

RANCHI : दिल्ली में 8 एवं 9 जुलाई को आयोजित सटेक होल्डर्स कंस्लटेशन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दोपहर तीन बजे सेवा विमान से दिल्ली रवाना हो गए। इसके अलावा राज्य के मुख्य सचिव, उद्योग सचिव सहित कई अन्य वरीय अधिकारी भी दिल्ली रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री वहां 8-9 जुलाई को आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन में झारखंड की संभावनाओं को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य झारखंड की औद्योगिक, तकनीकी और पर्यटन विकास को गति देना है। झारखंड सरकार ने इस आयोजन का थीम रखा है-एक्सप्लोर इंफिनाइट ऑपरचुनिटीज (अनंत संभावनाओं की खोज)। झारखंड सरकार का मानना है कि स्टेक होल्डर्स कंसल्टेशन के माध्यम से झारखंड में डिजिटल क्रांति और एआई को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकता है। इससे संबंधित उद्योगों को राज्य में स्थापित करने में मदद मिल सकती है। एआई के उपयोग कर झारखंड सरकार शासन, प्रशासन और विकास योजनाओं में पारदर्शिता और तेजी ला सकती है। कंसल्टेशन कार्यक्रम में झारखंड सरकार ने देश-विदेश की करीब 100 प्रमुख आईटी कंपनियां, नीति निर्माता और तकनीकी विशेषज्ञों को आमंत्रित किया है। इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार आईटी कंपनियों को बताएगी कि उनके लिए सरकार ने रांची में आईटी पार्क की स्थापना की है।  इस कार्यक्रम में राज्य सरकार 2026-31 के लिए प्रस्तावित ‘ड्राफ्ट एआई पॉलिसी-2026’ को भी रखेगी। उस पर विशेषज्ञों का सुलझा लेगी। सरकार बताएगी कि वह जल्द ही स्टेट एआई मिशन का गठन करने जा रही है। जैप आईटी नोडल एजेंसी होगा। इसके माध्यम से झारखंड एआई क्लाउड का विकास किया जाएगा।
निवेशकों के लिए विशेष सौगात
* 100% स्टांप शुल्क में छूट: निवेश की राह को आसान बनाना
* 100% बिजली शुल्क में छूट: परिचालन लागत में भारी कमी.
* कुशल मानव संसाधन: राज्य में हर साल 20,000 से अधिक आईटी स्नातक तैयार हो रहे हैं, जो उद्योगों को निरंतर कुशल प्रतिभा प्रदान करेंगे
* 50% पूंजीगत निवेश प्रतिपूर्ति: उद्योगों को बड़ी राहत 
8 और 9 जुलाई को प्रमुख कार्यक्रम
आठ जुलाई को दिन के एक बजे से दो बजे तक पंजीकरण एवं लंच का कार्यक्रम है। दिन के दो से 3.30 बजे तक डिजिटल गवर्नेंस और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर पर लीडरशिप डायलॉग होगा। दिन के साढे तीन से चार बजे तक चाय पर चर्चा और शाम चार से 5.30 बजे तक झारखंड के एआई भविष्य को आकार देने पर चर्चा की जाएगी। 9 जुलाई को दिन के 11.30 बजे से एक बजे तक डेस्टिनेशन झारखंड शीर्ष के तहत पर्यटन, निवेश और सावेशी विकास पर विचार मंथन किया जाएगा। दोपहर दो से साढ़े तीन तक औद्योगिक प्रोत्साहन और निवेश पर स्टेक होल्डर्स कंसल्टेशन और शाम साढ़े चार से साढे पां तक विभिन्न कंपनियों केसाथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया जाएगा।

ADVERTISEMENT
Advertisement