

रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में मंगलवार को 39वीं राष्ट्रीय अंडर-9 ओपन एवं गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप–2026 के दूसरे राउंड के ओपन मुकाबले में श्रेयांश दास ने वेदांत, अमुधन एस ने कविश, सिद्धार्थ अनुज ने युवनेश एम, निखिल ने राघव सिंह और शिवाय सिंह ने रियांश को हराया। दूसरी ओर गर्ल्स मुकाबलों में अरावा ने याजहिसाई बी, अन्वी दीपक ने याशिका, साईं अंशिता ने डोराशी और प्रीतिका ने कायरा अग्रवाल को शिकस्त दी; जबकि दूसरी ओर इशिता लाहिड़ी और दिलशाद एस के बीच का मैच परिणाम रहित रहा।
राउंड 3 के उद्घाटन के अवसर पर आयोजन सचिव नवजोत अलंग और सरला बिरला विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के डीन अजय कुमार उपस्थित रहे। राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने इस अवसर पर आयोजन मंडली समेत प्रतिभागियों को बधाई संदेश प्रेषित किया है।
