झारखंड शराब घोटाला मामले में पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव से ED ने की 5-6 घंटे तक पूछताछ By Admin Tue, 07 July 2026 07:11 PM

Ranchi : झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रामेश्वर उरांव से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की पूछताछ समाप्त हो गई है, जिसके बाद वे ED कार्यालय से बाहर निकाल गए हैं। दूसरे समन पर कार्रवाई करते हुए वे आज मंगलवार सुबह करीब 11 बजे ED दफ्तर पहुंचे थे, जहां केंद्रीय एजेंसी ने उनसे लगभग 5 से 6 घंटे तक गहन सवाल-जवाब किए।

इससे ठीक एक दिन पहले, सोमवार को ED ने उनके बेटे रोहित उरांव से भी पूछताछ की थी, जिसमें कई महत्वपूर्ण और चौंकाने वाले खुलासे होने की बात सामने आई है। अब रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित से मिले इन इनपुट्स तथा जानकारियों के आधार पर जांच एजेंसी अपनी आगे की कार्रवाई तय करेगी।

गौरतलब है कि झारखंड शराब घोटाले मामले में ED ने पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके पुत्र रोहित उरांव को समान किया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार ED ने रामेश्वर उरांव से शराब नीति से संबंधित की सवाल किए। साथ ही यह भी जानना चाहा कि शराब नीति तैयार करने में किन-किन लोगों की संलिप्तता थी।

 

ADVERTISEMENT
Advertisement

इससे पूर्व जब सुबह 11 बजे पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव ED दफ्तर पहुंचे थे तो मीडिया को उन्होनें कुछ भी बताने से इनकार किया था। उस समय उन्होनें कहा था कि 23 वर्षों तक भारतीय पुलिस सेवा में अपनी सेवा दी है, पता है कि आगे क्या होना है, इसलिए ना तो अभी कुछ कहूँगा और ना ही पूछताछ के बाद कुछ बताऊँगा।