राष्ट्रीय अंडर-9 ओपन एवं गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप–2026 : नन्हें प्रतिभागी दिखा रहे जबर्दस्त उत्साहBy Admin Wed, 08 July 2026 06:32 PM

रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में मंगलवार को 39वीं राष्ट्रीय अंडर-9 ओपन एवं गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप–2026 के पांचवें राउंड के ओपन मुकाबले में श्रेयांश ने आर्यन कुमार, सिद्धार्थ ने केविन, कथित निखिल ने काजी अदयान, अयांश ने निथल को हराया, जबकि टी आनंद और एहसान के बीच का मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। दूसरी ओर गर्ल्स मुकाबलों में अरावा ने साई आस्था, अन्वी ने तृषा, पृथा ने लेकाश्री और तनिष्का ने सैयद को शिकस्त दी; जबकि दूसरी ओर अदिना और साईं अंशिता के बीच का मैच परिणाम रहित रहा।

राउंड 5 के उद्घाटन के अवसर पर एआईसीएफ के सह सचिव मनीष कुमार, चीफ ऑर्बिटर असित चरण चौधरी, डिप्टी ऑर्बिटर दीपक कुमार, आरडीसीए सदस्य सुनील कालरा एवं विक्रम साबू, आरडीसीए के कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, आयोजन सचिव नवजोत अलंग, सरला बिरला विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक एवं कुलपति प्रो सी जगनाथन उपस्थित रहे। राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा एवं एजेसीए की कार्यकारी अध्यक्ष ऋचा संचिता ने इस अवसर पर आयोजन मंडली समेत प्रतिभागियों को बधाई संदेश प्रेषित किया है।

ADVERTISEMENT
Advertisement