
ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आइक्यूएसी के तत्वावधान में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर बी॰एड॰ सत्र 2025-27 के प्रशिक्षुओं ने विषय - क्या भारत को 'एक बच्चे की नीति' अपनानी चाहिए या नहीं? पर वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग लिया।
कार्यक्रम में प्रशिक्षु पूनम कुमारी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। तत्पश्चात् प्रतियोगिता के नियमों से आईक्यूएसी समन्वयक मनीष कुमार सिन्हा ने अवगत करवाया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ॰ मोहित कुमार तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर मानव विकास और सतत् विकास के संतुलन का संकल्प लेना आवश्यक है। भारत की नवीनतम जनगणना उपलब्ध होने तक आधिकारिक आँकड़ों का आधार 2011 की जनगणना है। जबकि मानव विकास सूचकांक (HDI) हमें शिक्षा, स्वास्थ्य और आय में सुधार की दिशा में निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देता है। हम सभी को जागरूक नागरिक बनकर स्वस्थ, शिक्षित और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। मानव विकास सूचकांक के अनुसार विकास करना आवश्यक है।
कार्यक्रम में डीएलएड समन्वयक खुशबू कुमारी सिन्हा ने अपने विचारों को प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता में डीएलएड विभागाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, डॉ॰ इंद्र कुमार जायसवाल और सीताराम यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पवन कुमार ,द्वितीय स्थान मनीषा कुमारी और तृतीय स्थान समीना परवीन प्राप्त किया।
कार्यक्रम में बीएड सत्र 2025-27 के प्रशिक्षु अंकित , पूजा कुमारी, पवन पंडित, प्रियंका कुमारी, सोनिया कुमारी, कुंदन कुमार, साक्षी कुमारी, लवजीत कुमार, बबीता कुमारी, सद्दाम अंसारी ,अनीशा आदि और महाविद्यालय के शैक्षिक समन्वयक सौरभ शर्मा, डॉ रामकृष्ण प्रसाद, संजीत कुमार, पुस्तकालयाध्यक्ष सुधीर साव शिक्षकेत्तर कर्मचारी सुचित कुमार,दीपक पांडे,आलम मुख्तार आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन प्रशिक्षु उर्मिला कुमारी एवं मंच संचालन प्रशिक्षु सूरज कुमार और ज्योति कुमारी के द्वारा किया गया । संपूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका श्रीमती विनीता कुमारी के देखरेख में संपन्न किया गया।