
पतरातु: गुरुवार को पतरातू प्रखंड के पतरातू डैम में तैरता हुआ फ्लोटिंग रेस्टूरेंट और म्यूजिकल फाउंटेन का पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने उद्घाटन किया।सर्वप्रथम रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने मंत्री को पुष्प कुछ देकर उनका स्वागत किया। उसके पश्चात मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम के दौरान नारियल फोड़कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर बड़का गांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी, रामगढ़ विधायक ममता देवी बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और दर्जनों गणमान्य लोग शामिल हुए। लाखों रुपए की लागत से डैम में फ्लोटिंग रेस्टूरेंट को डीएमएफटी फंड से निर्मित किया गया है। जो अब पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बिंदु होगा। इसके अलावा झारखंड पर्यटन विभाग की ओर से पतरातू डैम में बने हुए म्यूजिकल फाउंटेन का भी उद्घाटन पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने पतरातू क्षेत्र को भविष्य में पर्यटन की दिशा में झारखंड ही नही बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर सबसे अवरिम पंक्ति का बताया। साथ ही यहां पर विकास करने की बात भी कही। टूरिज्म की संभावनाओं को देखते हुए पर्यटन विभाग की ओर से पतरातू डैम में करोड़ों रुपए की लागत से म्यूजिकल फाउंटेन का निर्माण कराया गया है।
मौके पर विधायक रौशन लाल चौधरी ने कहा :
झारखंड में पतरातू, टूरिज्म के क्षेत्र में एक अलग ही स्थान रखता है। पतरातू घाटी, पतरातू डैम और पलानी झरना जहां सिर्फ भारतवर्ष के विभिन्न क्षेत्रों के पर्यटक ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के पर्यटक और सैलानी यहां पहुंचते हैं।
मौके पर पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि पतरातु को पर्यटन के क्षेत्र में विश्व स्तर पर लाने की मेरी ड्रीम प्लान शुरू से रही है। यहां की खूबसूरत वादियां, हसीन नजारे और पर्याप्त संसाधन पतरातू क्षेत्र को विश्व के नक्शे पर स्थापित करने के लिए पर्याप्त हैं, मगर जरूरत है सरकारी सहयोग एवं क्षेत्र के लोगों के समर्थन का
रामगढ़ विधायक ममता देवी ने कहा कि हम बड़े खुशनसीब हैं कि पतरातू जैसे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका हम जनप्रतिनिधियों को मिला है। पतरातू में हम लोगों का होना हमारे लिए गौरव की बात है। निश्चित रूप से आने वाले दिनों में विश्व स्तर पर पतरातू अपना एक खास जगह बनाने में सफलता प्राप्त करेगी
कार्यक्रम में पर्यटन सचिव मुकेश कुमार, जेटीडीसी डायरेक्टर के प्रेम रंजन, रामगढ़ डीसी ऋतुराज, हॉट लिप्स के संचालक रंजन कुमार, पतरातू एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा, पुलिस इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, भाजपा युवा नेता किशोर कुमार महतो, कांग्रेस नेता सुजीत पटेल, जयप्रकाश सिंह ननकी सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
