
गुमला - गुमला में आज गुरूवार को अहले सुबह से ही करौंदी स्थित श्री जगन्नाथ जी मंदिर में रथयात्रा के दिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें भगवान प्रभू जगन्नाथ जी महाराज भाई बलभद्र एवं सुभद्रा के दर्शन करने पहुंचे और कतारबद्ध होकर पूजा-अर्चना करते हुए अपनी-अपनी मनोकामनाएं पूर्ण हो प्रभु से प्रार्थना की।इस मौके पर गुमला के जमींदार परिवार के सदस्यों ने भी विशेष पूजा अर्चना करते हुए प्रभू जगन्नाथ जी महाराज को भोग लगाएं और उन्नति हो सभी का प्रभू जगन्नाथ जी महाराज की कृपा बनी रहे विनती की।इस मौके पर बड़ाइक केडीएन सिंह सहित पुरोहित अनुज कुमार मिश्रा एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। यहां बताते चलें कि पारंपरिक तरीके से आज रथ पर सवार होकर ठाकुरबाड़ी से मौसीबाड़ी पहुंचेंगे प्रभू जगन्नाथ जी महाराज भाई बलभद्र एवं सुभद्रा बहन इस मौके पर रथ को मौसी बाड़ी तक रथयात्रा में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति दर्ज कराई जाती है और रथ का पहिए को आगे बढ़ाने में हर श्रद्धालु यहां गांव गांव से पहुंचते हैं।रथयात्रा मेला में मनोरंजन का भी आयोजन किया जाता है बच्चों के झूले सहित नागपुरी गीत संगीत एवं मिठाइयां की दूकानों सहित अन्य छोटे-छोटे खेल खिलौने आदि प्रतिष्ठान लगते हैं।