
गुमला: योग परिवार गुमला के तत्वावधान में 26 सदस्यीय दल, की पाँच दिवसीय उज्जैन महाकाल यात्रा अत्यंत सफलता एवं अनुशासन के साथ संपन्न हुई। अध्यक्ष श्री अशोक कुमार जायसवाल* के नेतृत्व में दल ने श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, ममलेश्वर महादेव, माँ हरसिद्धि शक्तिपीठ सहित उज्जैन के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन-पूजन का लाभ प्राप्त किया। इस यात्रा में 4 विशेष अतिथि - 2 कोलकाता से एवं 2 गया से* भी शामिल हुए, जिन्होंने अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान किया। यात्रा की समस्त व्यवस्था वरिष्ठ सदस्य श्री शंकरलाल जाजोदिया की देखरेख में सुचारू रूप से संपन्न हुई।अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने बताया कि योग परिवार केवल योगाभ्यास तक सीमित नहीं है, बल्कि आपसी प्रेम, अनुशासन और सामाजिक सौहार्द,बढ़ाने के लिए समय-समय पर ऐसी धार्मिक यात्राओं का आयोजन करता रहता है। यात्रा के दौरान सभी सदस्यों ने पूर्ण अनुशासन और सहयोग का परिचय दिया, जो अत्यंत सराहनीय है। यात्रा में निम्नलिखित सदस्यों ने अपनी सहभागिता निभाई अशोक कुमार जायसवाल, शशि किरण जायसवाल, संजय साहू, प्रेमा देवी, शंकर लाल जाजोदिया, बैजनाथ प्रसाद, जयकांत राय, सरिता देवी, शिव सोनी, रेखा सोनी, गुलाबचंद प्रसाद, अनुराधा प्रसाद, योगेंद्र प्रसाद साहू, रेनू साहू, सतीश बड़ाईक, जय श्री बड़ाईक, कांति देवी, वीरेंद्र नाथ झा, ममता झा, रविंदर कौर, रामरतन कुमार, शंभू देवी, देव प्रधान, सुरेंद्र कुमार वर्मा, सुजाता वर्मा
ट्रेन में ही अध्यक्ष श्री जायसवाल का जन्मदिन* भी सभी सदस्यों ने मिलकर हर्षोल्लास से मनाया। योग परिवार गुमला के सभी सदस्यों ने इस सफल यात्रा के लिए एक-दूसरे को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह स्वस्थ समाज एवं स्वच्छ गुमला,के निर्माण हेतु कार्य करते रहने का संकल्प लिया।