नेमरा के वज्रपात पीड़ित पशुपालकों को मिला मुआवजा, जल्द खाते में जाएगी सहायता राशिBy Admin Fri, 17 July 2026 06:14 PM

 

गोला: गोला प्रखंड के नेमरा गांव में 12 मई 2026 को हुए वज्रपात में 18 बैलों एवं आठ गायों की मौत हो गई थी। घटना में प्रभावित पशुपालकों के बीच शुक्रवार को मुआवजा स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। रामगढ़ विधानसभा की विधायक ममता देवी, जिला परिषद सदस्य रेखा सोरेन, नेमरा पंचायत के मुखिया जीतलाल टुडू, अपर समाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) तथा अंचल अधिकारी (सीओ) ने संयुक्त रूप से लाभुकों को स्वीकृति पत्र सौंपा।
अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक बैल के लिए ₹32 हजार तथा प्रत्येक गाय के लिए ₹37,500 की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि शीघ्र ही आरटीजीएस (RTGS) के माध्यम से लाभुकों के बैंक खातों में भेज दी जाएगी।
विधायक ममता देवी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। वहीं अधिकारियों ने लाभुकों को भरोसा दिलाया कि स्वीकृत राशि का भुगतान जल्द ही उनके खातों में कर दिया जाएगा।