
रांची: छात्र क्लब चिकित्सक मंच (यूनिट, छात्र क्लब ग्रुप), लायंस क्लब ऑफ रांची हरिकनक ग्रेटर, विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच एवं आस्था जीवन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रातू किला परिसर में नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन रातू किला की राजकुमारी माधुरी मंजरी और पृथ्वीनाथ शाहदेव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम में पूर्व उपमहापौर अजयनाथ शाहदेव सहित राजघराना परिवार के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शिविर में द्वारिका हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, ट्यूलिप हॉस्पिटल तथा अन्य संस्थानों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सैकड़ों लोगों की स्वास्थ्य जांच की। मरीजों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, थायरॉयड सहित विभिन्न रोगों की जांच की गई। चिकित्सकों ने बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने की सलाह भी दी।
इस दौरान मरीजों और आम लोगों के बीच कपड़े की थैली, पौधे, डिटॉल, बैंडेज, कॉटन, सैनिटरी पैड, विटामिन की गोलियां और टॉनिक सिरप का वितरण किया गया। शिविर में डॉ. एस.के. निराला, डॉ. एंटोनी किस्कू, डॉ. रोहित कुशवाहा, डॉ. जितेंद्र सिन्हा, डॉ. रंजीत कुमार, डॉ. बी.के. शर्मा, डॉ. ब्रजेश कुमार शर्मा, डॉ. आर.एन. प्रसाद और डॉ. बी.के. सिंह सहित कई चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में लायंस क्लब ऑफ रांची हरिकनक ग्रेटर के प्रशासक लायन प्रेमशंकर मिश्रा, सचिव लायन दीपक कुमार साहू, अधिवक्ता सोनाली भट्टाचार्जी, सुचिता सिंह, सिस्टर लीलावती कुमारी, भूमिका कुमारी, मंजु कुमारी, देवंती देवी, अवधेश शर्मा, संतोष कुमार, अरविंद शर्मा, अशोक शर्मा, दीपक राणा, पिंटू शर्मा, रमेश मिस्त्री, सुबोध शर्मा और जितेंद्र शर्मा सहित कई लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई। अंत में छात्र क्लब के राष्ट्रीय मुख्य संयोजक संतोष कुमार ने शिविर में सेवा देने वाले सभी चिकित्सकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
