राँची में पहुंची 135वें डूरंड कप 2026 की ट्रॉफी, फुटबॉल महाकुंभ का हुआ औपचारिक आगाजBy Admin Sat, 18 July 2026 06:08 PM

एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप 2026 की ट्रॉफी शनिवार को राँची पहुंची। दीपाटोली मिलिट्री स्टेशन स्थित केरकेट्टा ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य ट्रॉफी शोकेस समारोह में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान डूरंड कप, प्रेसिडेंट्स कप और शिमला ट्रॉफी का प्रदर्शन किया गया।
मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि राँची में इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट का आयोजन झारखंड के लिए गौरव का विषय है और इससे राज्य की फुटबॉल संस्कृति को नई दिशा मिलेगी। वहीं, मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने इसे भारतीय सेना की गौरवशाली परंपरा और खेल भावना का प्रतीक बताया।
डूरंड कप के मुकाबले 26 जुलाई से 16 अगस्त तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, राँची में आयोजित होंगे। देश की शीर्ष क्लब टीमों और सर्विसेज टीमों की भागीदारी से टूर्नामेंट के रोमांचक होने की उम्मीद है। ट्रॉफी शोकेस के साथ ही राँची में फुटबॉल महाकुंभ का औपचारिक आगाज हो गया है।
रांची में होंगे इतने मैच
26 जुलाई से शुरू होने वाले रांची के इस चरण में ग्रुप C के सभी मैच खेले जायेंगे और एक नाकआउट मैच खेला जायेगा... ग्रुप C में चार टीम है डिफेंडर्स ऍफ़सी , जमशेदपुर ऍफ़सी, इंडियन एयर फ़ोर्स ऍफ़सी और ऍफ़सी दिल्ली आपस में रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेले जायेंगे 
डुरंड कप का इतिहास
डूरंड कप की शुरुआत शिमला में हुई थी तब इसे ब्रिटिश राज्य के कुछ सेवा के अधिकारी अपने फिटनेस और शौक के लिए खेला करते थे लेकिन फिर इसे एक टूर्नामेंट का रूप दिया गया... 1956 में सी ने डूरंड कप को अपने निगरानी में आयोजित करने का फैसला किया और कब से लेकर यह देश के साथ इंडियन आर्मी की भी शान मानी जाती है...रांची में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए खेल विभाग कला संस्कृति विभाग और भारतीय सेवा ने पूरी तैयारी कर ली है...
कैसे देख सकते हैं मैच 
मैच का आयोजन 26 जुलाई से होगा और इसे देखने के लिए बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम के गेट से टिकट लेने होंगे लेकिन टिकट का कोई शुल्क नहीं लगेगा