रामगढ़ पुलिस के द्वारा 03 चोरों को चोरी किये गये 07 मोटरसाईकिल के साथ किया गया गिरफ्तार।By Admin Tue, 21 July 2026 07:52 PM

रामगढ़ 

छतर मांडू स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने तीन चोरों की गिरफ्तारी को लेकर प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), रामगढ़ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग एवं छापामारी अभियान चलाया गया, जिसमें 02 व्यक्ति 1. मो० नजरूल पे०-मो० अब्बास अंसारी एवं 2. मो० निसार अंसारी पे०-स्व० अहमद अंसारी, दोनों सा०-बड़की कुन्दरूकला, थाना जिला-रामगढ़ को 02 मोटरसाईकिल के साथ पकड़ा गया। मोटरसाईकिल के संबंध में पूछने पर दोनों मोटरसाईकिल चोरी का होना बताया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त के निशानदेही पर अन्य 05 चोरी का मोटरसाईकिल बरामद किया गया है एवं एक अन्य व्यक्ति 3. रंजीत महतो उम्र 32 वर्ष पे०-शंभू महतो, सा०-कुन्दरुकला, थाना जिला-रामगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार मो० नजरूल अंसारी का पूर्व में अपराधिक रहा है। इस संदर्भ में रामगढ़ थाना काण्ड संख्या-194/2026, दिनांक-21.07.2026 धारा-111 (2) (b)/111(3)/305(b)/317(4)/317(5)/3(5) बी०एन०एस० दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

> गिरफ्तारी अपराध कर्मी का नामः-

1. मो० नजरूल पे० मो० अब्बास अंसारी, सा०-बडकी कुन्दरूकला, थाना जिला-रामगढ।

2. मो० निसार अंसारी पे०-स्व० अहमद अंसारी, सा०-बडकी कुन्दरूकला, थाना जिला-रामगढ़।

3. रंजीत महतो उम्र 32 वर्ष पे० शंभू महतो, सा०-कुन्दरूकला, थाना+जिला-रामगढ़।

> मो० नजरूल अंसारी का अपराधिक इतिहास :-

1. रामगढ़ थाना काण्ड सं0-223/2013, धारा-379 भा०द०वि०।

2. रामगढ़ थाना काण्ड सं0-425/2018, धारा-414/34 भा०द०वि०।

3. माण्डू (कुज्जू) थाना काण्ड सं0-09/2020, धारा-379/411/34 भा०द०वि०।

चरही थाना काण्ड सं0-75/2022, धारा-379 भा०द०वि०।

5. बोकारो सेक्टर 05 थाना काण्ड सं0-98/2008, धारा-414/34 भा०द०वि।

6. बोकारो सेक्टर 04 थाना काण्ड सं0-174/2008, धारा-379 भा०द०वि०।

7. बोकारो सेक्टर 04 थाना काण्ड सं0-183/2008, धारा-379/411 भा०द०वि० ।

8. पेटरवार थाना काण्ड सं0-93/2008, धारा-414/34 भा०द०वि०।

> छापामारी दल में शामिल:-

1. मो० अकरम रजा, पु०उपा० (मुख्यालय), रामगढ़।

2. श्री नवीन प्रकाश पाण्डेय, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, रामगढ़।

3. श्री रजत कुमार, पुलिस निरीक्षक, माण्डु अंचल ।

4. पु०अ०नि० सुमंत कुमार राय, रामगढ़ थाना।

5. पु०अ०नि० मंजेश कुमार सिंह, रामगढ़ थाना।

6. पु०अ०नि० रौशन कुमार, रामगढ़ थाना।

7. पु०अ०नि० आशुतोष सिंह, प्रभारी कुज्जू ओ०पी०।

8. पु०अ०नि० ओमकार पाल, कुज्जू ओ०पी०।

9. आ0-578 ललन कुमार सिंह, संह, रिर्जव गार्ड, रामगढ़ थाना।

10. आ0-415 ओमप्रकाश, रिर्जव गार्ड, रामगढ़ थाना।

11. आ0-44 रविशंकर कुमार, रामगढ़ थाना रिर्जव गार्ड।

12. आ0-95 मिथलेश कुमार यादव, रामगढ़ थाना।

13. आ0-432 अजय कुमार, रामगढ़ थाना रिर्जव गार्ड।

ADVERTISEMENT
Advertisement