JPSC घोटाले की जांच तेज: आउटसोर्सिंग एजेंसी TDPL का दफ्तर सील, पूर्व परीक्षा नियंत्रक समेत 4 हिरासत मेंBy Admin Tue, 21 July 2026 09:14 PM

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों और अनियमितताओं की जांच अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है। सीआईडी और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। जेपीएससी कार्यालय में कई घंटे तक चली जांच के बाद अब परीक्षा आयोजित कराने वाली आउटसोर्सिंग एजेंसी TDPL पर भी कार्रवाई की गई है।

जांच एजेंसियों ने एजेंसी के कार्यालय को सील कर दिया है। वहीं, जेपीएससी की पूर्व असिस्टेंट एग्जामिनेशन कंट्रोलर श्वेता गुप्ता समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ से परीक्षा प्रक्रिया और कथित अनियमितताओं से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, जांच का फोकस परीक्षा संचालन, गोपनीय प्रक्रियाओं और आउटसोर्सिंग एजेंसी की भूमिका पर है। एजेंसियां दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की भी गहन जांच कर रही हैं।

फिलहाल सीआईडी और रांची पुलिस की कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले में अनियमितताओं की वास्तविक तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENT
Advertisement