चैनपुर में बंटीं व्हीलचेयर व वॉकिंग स्टिक छूटे हुए लाभुक गुरुवार और शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय से प्राप्त करें उपकरणBy Admin Wed, 22 July 2026 08:04 PM

चैनपुर: प्रखंड परिसर में बुजुर्गों के ढलते जीवन को सहारा देने और उन्हें शारीरिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बुधवार को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'राष्ट्रीय वयोश्री योजना' के तहत निशुल्क सहायक उपकरणों का वितरण समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।विदित हो कि पूर्व में एलिम्को की विशेषज्ञ टीम द्वारा चैनपुर में एक विशेष परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर में शारीरिक रूप से अक्षम, दिव्यांग और कमजोर बुजुर्गों की जांच कर उन्हें चिन्हित किया गया था।बुधवार को इन्हीं चयनित लाभार्थियों के बीच निशुल्क व्हीलचेयर,छड़ी,कान की मशीन,सुगम शौचालय कुर्सी,अन्य सहायक साधन जैसे ही बुजुर्गों को कृत्रिम साधन प्राप्त हुए, कई लाभार्थी भावुक हो उठे और उनके चेहरों पर राहत व खुशी की मुस्कान तैर गई।समारोह में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा, चैनपुर मुखिया शोभा देवी, उप प्रमुख प्रमुख प्रमोद खलखो, महिला पर्यवेक्षिका खुशबू कुमारी एवं अंजली वर्मा उपस्थित रहीं। कर्मियों ने बताया कि ​ऐसे सभी छूटे हुए चिन्हित लाभार्थी गुरुवार और शुक्रवार को चैनपुर प्रखंड कार्यालय आकर अपने हिस्से का सहायक उपकरण प्राप्त कर सकते हैं। बीडीओ ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अपने आस-पास के छूटे हुए लाभार्थियों तक यह संदेश जरूर पहुंचाएं ताकि कोई भी हकदार इस लाभ से वंचित न रहे।

ADVERTISEMENT
Advertisement