राजनगर में 500 मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम निर्माण कार्य का शिलान्यासBy Admin Thu, 23 July 2026 06:30 PM

राजनगर। किसानों को अनाज के बेहतर भंडारण सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चम्पाई सोरेन ने राजनगर लैम्पस में 500 मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर चम्पाई सोरेन ने कहा कि इस गोदाम के निर्माण से किसानों को अपनी उपज सुरक्षित रखने की आधुनिक सुविधा मिलेगी। इससे उन्हें फसल को उचित समय तक सुरक्षित भंडारित करने और बेहतर मूल्य मिलने पर बिक्री करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।


उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की आधारभूत सुविधाओं का विकास कृषि व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस मौके पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों ने बताया कि 500 मीट्रिक टन क्षमता वाले इस गोदाम का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जाएगा तथा इसे चार माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस कार्यक्रम में मुखिया राजो टुडू, सानंद आचार्या, दिलीप राउत, सुराई मुर्मू, मनसुख कुजूर, राकेश सतपति, गोरा सतपति, डोबरा देवगम, कृष्णा मार्डी, विक्रम मार्डी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं किसान उपस्थित रहे। सभी ने इस परियोजना को क्षेत्र के कृषि विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।