सरकार में झारखंड आंदोलनकारियों के आधिकारों की रखाबात मैं रखूंगा: दीपक बीरुवा By Admin Sat, 25 July 2026 06:22 PM

चाईबासा: झारखंड आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में चाईबासा स्थित रविंद्र भवन में दिवंगत दामु बानरा की याद में श्रद्धांजलि सभा का अयोजन किया गया तथा सैकड़ों दिवंगत आंदोलनकारी गण को भी श्रद्धासुमन अर्पित किए गए.आंदोलनकारी ने सरकार से मांग की की झारखंड आंदोलनकारी को राजकीय मान सम्मान ,अलग पहचान, सम्मान पेंशन,उनके बाल- बच्चों को रोजी रोजगार नियोजन की गारंटी सौ प्रतिशत,आवास की सुविधा, मेडिकल के सुविधा समूह बीमा की सुविधा वगैरह की मांग की गई. साथ ही मंत्री को अपनी मांगों के समर्थन में मोर्चा द्वारा एक ज्ञापन पत्र सौंपा गया.इस अवसर पर मुख्य अतिथि भू राजस्व एवं परिवहन मंत्री दीपक बीरुवा ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के पीड़ा से में अवगत हूं. आए दिन आंदोलनकारियों का 
 निधन मुझे मर्माहत करते हैं. पूर्व से ही आंदोलनकारियों की बातों को विधायक के रुप में सदन में लगातार उठाता भी रहा है. अब सरकार में झारखंड आंदोलनकारियों के आधिकारों की रक्षा की बातें मैं रखूंगा. क्षैतिज आरक्षण का लाभ, चिकित्सा सुविधा, समूह बीमा का लाभ वगैरह के अधिकार जल्द लागू कराए जायेंगे.उन्होंने कहा कि दिवंगत दामु बानरा हमारे आंदोलनकारी मित्र रहें हैं, अलग राज्य के आंदोलन में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है.
मौके पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को जाति पार्टी धर्म की भावनाओं से ऊपर उठकर राजकीय मान-सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए एक और संघर्ष करने की नितांत आवश्यकता है. उन्होंने घोषणा की थी 30 सितंबर 2026 को मुख्यमंत्री वादा निभाओ कार्यक्रम के तहत झारखंड बंद तथा 15 नवंबर 2026 को स्थापना दिवस के अवसर पर बिरसा चौक से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक तक विशाल प्रदर्शन किया जाएगा.मौके पर झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकारण आयोग के श्रीमती दामु बानरा (पत्नी),पूर्व सदस्य भुवनेश्वर महतो, पूर्व विधायक मंगल सिंह बोनबोंगा, पूर्व विधायक बहादुर उरांव,वरीय झारखंड आंदोलनकारी मो बारीक,सूर्य सिंह बेसारा, प्रभाकर तिर्की, रतन तिर्की, इज़हार राही, नबाब सिद्दिक, असमान सुंडी, वीर सिंह सोय, सुधीर मुंडू, शाहिद अंसारी गौतम बोस सहित अन्य प्रमुख थे.