कांके में फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, डबल बैरल गन व कारतूस बरामदBy Admin Sat, 25 July 2026 06:53 PM

रांची: कांके थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से डबल बैरल गन, पांच जिंदा 12 बोर कारतूस, हथियार का लाइसेंस तथा एक मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई 2026 की रात करीब 11 बजे फायरिंग की सूचना मिलने के बाद रात्रि गश्ती पदाधिकारी एवं कांके थाना पुलिस ने सशस्त्र बल के सहयोग से कार्रवाई की। इस दौरान गया (बिहार) निवासी दीपक कुमार (38) को वाटर लाइन रिंगपास, कांके से गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने पड़ोसी के साथ हुए विवाद के बाद उसे डराने के उद्देश्य से फायरिंग की थी। 
गिरफ्तार आरोपी के पास से एक डबल बैरल गन (DBBL Gun), पांच जिंदा 12 बोर कारतूस (KF-12 अंकित), हथियार का लाइसेंस और एक स्मार्टफोन बरामद किया गया। पुलिस ने सभी सामान को विधिवत जब्त कर लिया है।
इस मामले में कांके थाना कांड संख्या 145/26, दिनांक 25 जुलाई 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 292 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27/30 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।